वरिष्ठ पत्रकार गणेश अग्रवाल बने रायगढ़ जिला भाजपा के नए मीडिया प्रभारी

रायगढ़। लंबे समय से पत्रकारिता और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे वरिष्ठ पत्रकार गणेश अग्रवाल को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव की अनुशंसा और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन देव साय की सहमति से जिला भाजपा अध्यक्ष अरूणधर दीवान ने उन्हें रायगढ़ जिला भाजपा का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।
गणेश अग्रवाल न केवल अपनी पैनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं बल्कि सोशल मीडिया पर भी भाजपा के पक्ष में प्रभावी भूमिका निभाते रहे हैं। पत्रकारिता जगत में लंबे अनुभव के साथ-साथ उन्होंने एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी अपनी अलग पहचान बनाई है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा के प्रति उनके समर्पण और सक्रिय लेखन कार्य का ही परिणाम है कि संगठन ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उनके अनुभव और समसामयिक मुद्दों पर गहरी पकड़ से उम्मीद की जा रही है कि जिला भाजपा और मीडिया जगत के बीच संवाद और अधिक मजबूत होगा।
गणेश अग्रवाल की नियुक्ति पर उनके शुभचिंतकों और ईष्ट मित्रों ने उन्हें ढेरों बधाइयां दी हैं।












