Uncategorised

रायगढ़ में लूट की वारदात : शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवकों से मारपीट कर बाइक लूटी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों से मारपीट कर उनकी मोटरसाइकिल लूटने का मामला सामने आया है। वारदात उस समय हुई जब पीड़ित अपने मौसा के बेटे को लेने राजपुर जा रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार टटकेला गांव निवासी बसंत भोय (22 वर्ष) अपने साथी नेहरू भोय के साथ बाइक से राजपुर जा रहा था। डगला पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाने के बाद जैसे ही वह आगे बढ़ा, दो अज्ञात युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने गाड़ी की चाबी निकालकर शराब पिलाने के बाद ही लौटाने की धमकी दी।

बसंत भोय ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने शराब के लिए पैसे देने से मना किया तो आरोपियों ने बेल्ट से उसकी और उसके साथी की पिटाई की। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए बाइक लेकर फरार हो गए।

पीड़ित की शिकायत पर लैलूंगा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button