छत्तीसगढ़
नक्सलियों ने अपहरण के बाद शिक्षादूत की हत्या की, अब तक 9 की जान ले चुके हैं नक्सली

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के तोड़का गांव निवासी कल्लू ताती का अपहरण शुक्रवार शाम उस समय किया गया, जब वे स्कूल से घर लौट रहे थे। अपहरण के कुछ घंटों बाद ही देर रात नक्सलियों ने उनकी बेरहमी से हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार, बंद स्कूलों के पुनः संचालन के बाद से नक्सलियों ने अब तक 9 शिक्षादूतों की हत्या कर दी है। इनमें से 5 हत्याएं बीजापुर जिले में और 4 सुकमा जिले में हुई हैं।
शिक्षादूतों की लगातार हो रही हत्याओं से शिक्षा जगत और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और शिक्षादूतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।












