Uncategorised

मेडिकल काॅलेज रायगढ़ में सुरक्षागार्डों की दादागिरी, मरीज के परिजनों से मारपीट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ मेडिकल काॅलेज में सुरक्षागार्डों की दबंगई का मामला सामने आया है। मरीज से मिलने पहुंचे परिजनों को सुरक्षागार्डों ने गुटखा जमा नहीं करने की बात पर जमकर पीटा। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

शिकायतकर्ता की आपबीती

प्रेम प्रताप काॅलोनी निवासी मुकेश चौहान (35 वर्ष), जो पेशे से ड्राइवर हैं, ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे वे अपनी पत्नी पुष्पा चौहान और साला जय सनमानी के साथ अपने मुंहबोला नाना बोधन सिदार से मिलने मेडिकल काॅलेज पहुंचे थे।

जेब में मिला गुटखा, गार्डों ने की मारपीट

कैजुअल्टी गेट पर ड्यूटी में तैनात सुरक्षागार्ड रोहित शर्मा और अन्य गार्डों ने मुकेश की जेब चेक की। इस दौरान उनकी जेब से गुटखा निकला। गार्ड ने गुटखा जमा करने के लिए कहा, लेकिन मुकेश ने इंकार कर दिया। इसके बाद सुरक्षागार्डों ने उनसे गाली-गलौज करते हुए लात-घूसों से मारपीट शुरू कर दी।

बीच-बचाव में महिला पर हमला

झगड़े के दौरान मुकेश की पत्नी पुष्पा और साला जय सनमानी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। इस पर गार्डों ने पुष्पा चौहान के साथ भी मारपीट की। घटना में मुकेश को चेहरा, नाक और सिर में चोट लगी, जबकि पुष्पा को कान, नाक और सिर पर गंभीर चोटें आईं।

पुलिस कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सुरक्षागार्ड रोहित शर्मा और अन्य गार्डों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button