Uncategorised

रायगढ़ : स्काई एलायज प्लांट में हादसा, हाइड्रा की चपेट में आकर मजदूर की मौत

Advertisement

रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। ग्राम टेमटेमा स्थित स्काई एलायज प्लांट में सफाई कार्य कर रहे 55 वर्षीय मजदूर भगतराम भारद्वाज, निवासी रक्सापाली, हाइड्रा मशीन की चपेट में आ गए। हादसा शाम करीब 5 बजे हुआ, जब हाइड्रा बैक करते समय मजदूर उसके नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद प्लांट में मौजूद अन्य मजदूरों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button