संपर्क

पत्रकारों का भी हो कोरोना टेस्ट- रामचंद्र शर्मा

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


कोरोना वॉरियर के रूप में लोगों को कर रहे सतर्क

सिंहघोष-जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रेस एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से अपील की है कि कोरोना वॉरियर के रूप में काम कर रहे सभी पत्रकारों का भी कोरोना टेस्ट करवाया जाना चाहिए। जिला प्रेस एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा ने कहा कि ज्ञात हो कि रायगढ़ में पिछले एक सप्ताह से कोरोना के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं इससे शहर में खतरा काफी बढ़ गया है। ऐसे में पिछले 2-3 माह से कोरोना वॉरियर के रूप में जागरूकता बढ़ाने में बेहतरीन भूमिका निभा रहे पत्रकार साथियों के लिए भी खतरा बढ़ गया है। क्युकी पत्रकार हर समय हर जगह जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर जागरूक करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं चाहे वह श्रमिक ट्रेन हो या कोरेंटाइन सेंटर हो या अस्पताल हो। मामले की गंभीरता को देखते हुए अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से उम्मीद जताई है कि वो आगे बढ़कर सभी पत्रकार साथियों का टेस्ट भी करवाएगी। ताकि सभी पत्रकार निर्भीक होकर कोरोना संकट के समय में अपनी भूमिका निभा सके। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से अपील की है कि टेस्ट होने पर सभी पत्रकार साथी इसमें अवश्य शामिल हो।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button