Uncategorised

धारदार हथियार की नोक पर विवाहिता का अपहरण और दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement

रायगढ़ । कापू थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां धारदार हथियार की नोक पर एक विवाहिता का अपहरण कर उसे करीब एक सप्ताह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किए जाने की घटना प्रकाश में आई है। आरोपियों ने पीड़िता के पति को भी जान से मारने की धमकी दी थी और घटना की जानकारी किसी को न देने की चेतावनी दी थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कापू थानांतर्गत खर्राभौना इलाके में कुछ बदमाशों ने शादीशुदा महिला का अपहरण किया और उसे अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता को छोड़ने के बाद परिवार ने परिजनों के साथ विचार-विमर्श कर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 127(2), 140(3), 3(5), 351(2), 70(1) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button