Uncategorised

रायगढ़ में जल जीवन मिशन की रफ्तार धीमी, एक भी मल्टी विलेज स्कीम पूरी नहीं

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


रायगढ़ । जिले में जल जीवन मिशन (JJM) की स्थिति संतोषजनक नहीं है। अब तक एक भी मल्टी विलेज स्कीम पूरी नहीं हो पाई है। परियोजनाओं की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेने शनिवार को राज्य जल जीवन मिशन के प्रबंध संचालक जितेंद्र शुक्ला रायगढ़ पहुंचे।

उन्होंने तमनार विकासखंड में संचालित मल्टी विलेज और सिंगल विलेज स्कीम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर असंतोष जताया। शुक्ला ने अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण और संयोजन कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं और कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी न रहे।

जिले में फिलहाल चार मल्टी विलेज स्कीम संचालित हैं, लेकिन इनमें से कोई भी पूरी नहीं हुई है। सिंगल विलेज स्कीम के तहत भी कई गांव ऐसे हैं जहां अभी तक जल स्रोत उपलब्ध नहीं है। जिले में करीब 900 काम अधूरे हैं और कई ठेकेदारों के एग्रीमेंट पहले ही निरस्त किए जा चुके हैं।

निरीक्षण के दौरान शुक्ला ने परियोजना स्थल पर मौजूद अधिकारियों से चर्चा की और कार्यों में तेजी लाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। इस मौके पर प्रभारी ईई केपीएस कंवर सहित विभागीय अधिकारी, तकनीकी दल और ठेकेदार मौजूद थे।

प्रबंध संचालक ने कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर ग्रामीण घर तक नल से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है, और इसके लिए जिले में सभी अधूरे कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करना अनिवार्य है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button