Uncategorised

रायगढ़ : मिड-डे-मिल में निकला कीड़ा, बीईओ ने हेड मास्टर को थमाया नोटिस

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ । जिले के घरघोड़ा ब्लॉक के शासकीय पीएम श्री माध्यमिक विद्यालय फगुरम में मिड-डे-मिल में लापरवाही का मामला सामने आया है। 1 सितंबर को विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) संतोष सिंह ने विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों के लिए बनाए गए मध्यान्ह भोजन में कीड़ा पाया गया।

निरीक्षण के बाद बीईओ ने विद्यालय के प्रधान पाठक किशोर देवांगन को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में स्पष्ट लिखा गया है कि शासन द्वारा स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता को लेकर समय-समय पर दिशा-निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन विद्यालय प्रबंधन और स्व-सहायता समूह को इसके पालन हेतु निर्देशित नहीं किया गया। यह बच्चों की सेहत और सुरक्षा के प्रति गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

बीईओ ने कहा कि हेड मास्टर से जवाब तलब किया गया है और सोमवार तक स्पष्टीकरण आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, मिड-डे-मिल तैयार करने वाले समूह को भी निर्देशित किया गया है कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही न हो।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button