Uncategorised

नटवर स्कूल विवाद गरबा महोत्सव को लेकर बवाल

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर जुर्म दर्ज, संगठन ने प्राचार्या व सीएसपी के खिलाफ शिकायत सौंपी

रायगढ़। नवरात्रि पर्व पर नटवर स्कूल में गरबा महोत्सव के पोस्टर हटाने के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। दो दिन पूर्व हुए इस प्रकरण में जहां पुलिस ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के जिला संयोजक सहित अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है, वहीं दूसरी ओर संगठन ने नगर मंत्री के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर स्कूल की प्राचार्या और प्रशिक्षु आईपीएस व सीएसपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।

विवाद की शुरुआत

गुरुवार को नटवर स्कूल परिसर में गरबा महोत्सव का फ्लेक्स हटाने को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया और जमकर हंगामा किया। शिक्षा विभाग के अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली पुलिस ने एबीवीपी के जिला संयोजक सौरभ नामदेव सहित अन्य कार्यकर्ताओं के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है।

एबीवीपी का आरोप

इस कार्रवाई के विरोध में एबीवीपी नगर मंत्री शिवम मिश्रा के नेतृत्व में संगठन का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल प्राचार्या डॉ. रूबी वर्गीस एवं प्रशिक्षु आईपीएस व सीएसपी मयंक मिश्रा के खिलाफ लिखित शिकायत सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की।

शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि प्राचार्या लगातार सनातन संस्कृति का अपमान कर रही हैं। संगठन का कहना है कि गरबा महोत्सव का बैनर बुधवार को लगाया गया था, लेकिन अगले ही दिन उसे प्राचार्या द्वारा हटवा दिया गया। इस पर विरोध दर्ज कराने गए कार्यकर्ताओं को उन्होंने स्पष्ट कह दिया कि उनका निर्णय सही है।

सीएसपी पर भी आरोप

एबीवीपी ने यह भी आरोप लगाया है कि विवाद शांत होने के बाद प्रशिक्षु आईपीएस व सीएसपी मयंक मिश्रा ने अपने कार्यालय में जिला संयोजक को बुलाकर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। संगठन ने कलेक्टर से इस घटना की भी जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

आंदोलन की चेतावनी

एबीवीपी का कहना है कि यदि प्राचार्या और सीएसपी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन को बाध्य होगा। संगठन का आरोप है कि नटवर स्कूल में हिंदू आस्था के खिलाफ लगातार गतिविधियाँ हो रही हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button