रायगढ़

डी.के.मार्कण्डेय को मिली बड़ी सफलता…।सात माह से गुम बालिका ओडिशा के सोनपुर से बरामद व आरोपी गिरफ्तार…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़- पिछले 07 माह से सरिया पुलिस थानाक्षेत्र की बालिका को भगाकर ले गये संदेही युवक एवं गुम बालिका की पतासाजी में जुटी हुई थी। परिजनों द्वारा 09 अगस्त 2020 को थाना सरिया में बालिका को दीपक चौहान बहला फुसलाकर भाग ले जाने की संदेह व्यक्त कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था, रिपोर्ट पर संदेही दीपक चौहान के विरूद्ध अप.क्र.125/2020 धारा 363 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दरम्यान बालिका के परिजनों से पूछताछ में जानकारी मिली कि जिस दिन से बालिका लापता है,उसी दिन से दीपक चौहान भी गांव में नहीं है तथा दीपक के दोस्तों ने बालिका और दीपक को साथ देखे थे। थाना प्रभारी सरिया निरीक्षक डी.के. मार्कण्डेय द्वारा संदेही युवक दीपक चौहान के सिम नम्बर का सीडीआर,लोकेशन की जानकारी देने सायबर सेल का पत्र लिखा गया था, जिस पर जानकारी मिली कि संदेही युवक घटना दिनांक से उस सिम को बंद कर रखा है। थाना प्रभारी द्वारा बालिका की पतासाजी दौरान पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पूर्व में भी पुलिस टीम ओडिशा के विभिन्न जिलों में भेजा गया था किन्तु टीम को बालिका एवं संदेही का पता नहीं चला। क्राईम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा सरिया थाने की सुपरविजन अधिकारी डीएसपी गरिमा द्विवेदी को उक्त अपराध की पुन: बारीकी से समीक्षा कर बालिका एवं संदेही पतासाजी हेतु पुन: टीम ओडिशा प्रांत भेजने निर्देशित किये। निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी मार्कण्डेय द्वारा सहायक उप निरीक्षक माधवराम साहू, आरक्षक मुकेश साहू, मोहन गुप्ता को ओडिशा बालिका एवं संदेही की पतासाजी के लिये रवाना किये, पुलिस टीम को सोनपुर जिले के बिजना थानाक्षेत्र में अन्य प्रांत के लोगों द्वारा ईट बनाने का काम करने की जानकारी मिला, पुलिस टीम द्वारा 10-12 ईट भट्ठों में जाकर बालिका एवं संदेही का फोटो दिखाकर पूछताछ किये काफी पतासाजी के बाद दोनों का पता चला,संदेही युवक ईट भट्ठा में काम करता था। अपहृत बालिका को आरोपी दीपक चौहान पिता औखित चौहान उम्र 21 साल निवासी सरिया के कब्जे से दिनांक 25.03.2021 को दस्तयाब किया जाकर उन्हें थाना सरिया लाया गया। बालिका का महिला अधिकारी से कथन मुलाहिजा पर से प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि 4,6 पाक्सो एक्ट जोड़ी गई। आरोपी दीपक चौहान का मुलाहिजा बाद आज उसे रिमांड पर भेजा गया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button