Uncategorised

रायगढ़ : होटल ट्रिनिटी ग्रैंड ने मनाई अपनी सफलता की 10वीं वर्षगांठ, नई सुविधाओं के साथ विस्तार की घोषणा

Advertisement

रायगढ़, 17 सितम्बर 2025। रायगढ़वासियों की पहली पसंद बने होटल ट्रिनिटी ग्रैंड ने आज अपनी सफलता की 10वीं वर्षगांठ पूरे गौरव और उल्लास के साथ मनाई। इस अवसर पर होटल के डायरेक्टर सरनदीप सलुजा ने जानकारी दी कि अतिथियों को और अधिक आराम तथा अनुभव प्रदान करने के लिए ट्रिनिटी में नई सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

सुविधाओं का विस्तार

होटल ट्रिनिटी ग्रैंड स्वाद, सर्विस और सम्मान के लिए पहले से ही मशहूर है। अब यह “बाउंड्री लेस – लिमिट लेस” की अवधारणा पर आगे बढ़ते हुए बड़े स्तर पर विस्तार की ओर बढ़ रहा है।

  • अब तक उपलब्ध 55 रूम्स को बढ़ाकर 159 रूम्स किए जा रहे हैं।
  • रायगढ़ का सबसे बड़ा 16,000 स्क्वायर फीट का बैंक्वेट हॉल निर्माणाधीन है।
  • नई सुविधाओं में रूफटॉप रेस्टोरेंट, टेरेस पूल, गेम जोन क्लब हाउस, हेल्थ क्लब, पूर्ण सुसज्जित ऑफिस एरिया और मिनी थिएटर शामिल होंगे।

नामचीन कलाकारों की मेजबानी

होटल ट्रिनिटी ने बीते वर्षों में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कलाकारों की मेजबानी की है। इनमें प्रख्यात गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र, गजल जोड़ी भूपेंद्र-मिताली, मनहर उदास, उस्ताद शेखावत खान, रेखा भारद्वाज, प्रेरणा श्रीमाली, विशाल कृष्ण, बाला विश्वनाथ, पलक जैन, अंकिता राउत, विजय घाटे और सुमित्रा गुहा जैसी विभूतियाँ शामिल हैं।
इस वर्ष भी होटल ने जया किशोरी, मैथली ठाकुर, लखबीर सिंह लक्खा, पद्मश्री कैलाश खैर और डॉ. कुमार विश्वास जैसी हस्तियों का आतिथ्य कर रायगढ़ को गौरवान्वित किया।

मिले सम्मान

अपनी 10 साल की यात्रा में होटल ट्रिनिटी ग्रैंड को कई उपलब्धियाँ और सम्मान प्राप्त हुए।

  • दिल्ली पर्यटन विभाग द्वारा बेस्ट डेब्यू होटल अवॉर्ड
  • थ्री-स्टार रैंकिंग
  • लगातार चार वर्षों तक बेंगलुरु से बेस्ट थ्री-स्टार होटल अवॉर्ड

विशेष क्षण

होटल की पहली वर्षगांठ पर प्रख्यात शेफ संजीव कपूर ने उपस्थिति दर्ज कराई थी। वहीं, 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी होटल ट्रिनिटी में ठहराव किया। उस समय छत्तीसगढ़ के तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, केंद्रीय मंत्री डॉ. चरणदास महंत और वरिष्ठ नेता पी.एल. पूनिया भी साथ मौजूद थे।
राहुल गांधी ने होटल की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना की और स्टाफ को धन्यवाद देते हुए समूह फोटो भी खिंचवाया।

डायरेक्टर का संदेश

डायरेक्टर सरनदीप सलुजा ने कहा कि होटल की इस सफलता के पीछे उनकी कठिन मेहनत, पथप्रदर्शक सतीश अग्रवाल और सुनील अग्रवाल का प्रोत्साहन तथा प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमंत थवाईत सहित मित्रों और सहयोगियों का साथ है।
उन्होंने कहा – “जिस तरह बूंद-बूंद से समुद्र बनता है, उसी तरह छोटी-छोटी कोशिशों से बड़ी उपलब्धियाँ मिलती हैं। यही ट्रिनिटी ग्रैंड की सफलता की असली कहानी है।”

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button