Uncategorised

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल आज हो सकती है समाप्त, सरकार से बनी सहमति

Advertisement





राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों की लंबे समय से चल रही हड़ताल खत्म होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार और कर्मचारियों के बीच अधिकांश मांगों पर सहमति बन चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज दोपहर औपचारिक घोषणा कर सकते हैं।

पिछले 30 दिनों से एनएचएम कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत थे। इनमें से करीब 5 प्रमुख मांगों को सरकार ने मान लिया है और संबंधित आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। इसी आधार पर कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का निर्णय लिया है।

गौरतलब है कि हाल ही में स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने सभी जिला सीएमएचओ को निर्देश दिया था कि जो कर्मचारी ड्यूटी पर वापस नहीं लौटते, उन्हें बर्खास्त किया जाए। गुरुवार देर रात 11:30 बजे उन्होंने व्हाट्सऐप ग्रुप में संदेश भेजकर आदेश दिए थे कि शुक्रवार तक खाली पदों की सूची तैयार की जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल नई भर्ती की जा सके।


Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button