Uncategorised

छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

Advertisement

रायपुर, 20 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला मामले में राज्य की जांच एजेंसी राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है।

सूत्रों के अनुसार, राज्य की जांच एजेंसी ने शहर के गिरिराज होटल के मालिक नितेश पुरोहित और उनके पुत्र यश पुरोहित को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि इससे पहले, बृहस्पतिवार को आबकारी विभाग के पूर्व आयुक्त श्री निरंजन दास को भी इसी मामले में गिरफ्तार किया गया था।

जांच एजेंसी ने बताया कि आरोपीयों के खिलाफ आवश्यक साक्ष्यों और प्रारंभिक जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में आगे की कार्रवाई और गिरफ्तारी की संभावना बनी हुई है।

राज्य EOW ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और इस मामले में आधिकारिक सूचना का ही पालन करें।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button