Animal Lover Group” रायगढ़ एवं “जीवनदायी आश्रम रायगढ़” ने सौंपा निगम कमिश्नर को ज्ञापन

तत्काल नसबंदी बंद करवाने की उठायी मांग…
बेजुबानो के साथ हो रहे अत्याचार का किया विरोध…
रायगढ़! आज 23 सितम्बर 2025 दिन मंगलवार को “Animal Lover Group” रायगढ़ एवं “जीवनदायी आश्रम रायगढ़” ने मिलकर निगम कमिश्नर को नसबंदी के विरोध में ज्ञापन सौंपा और उनके साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में तत्काल नसबंदी को बंद करवाने की मांग उठायी.
निगम कमिश्नर से मुलाक़ात करने के बाद जब दोनों पशु संगठन ने शेल्टर जाने का फैसला लिया. तो शेल्टर जाकर पता चला की शेल्टर ने सभी डॉग्स को रिलीज़ कर दिया है. उन कुत्तों को भी रिलीज़ कर दिया है जिनका ऑपरेशन 03 दिवस पहले किया गया था जो पूरी तरह से स्वस्थ भी नहीं हो पाए थे.
और जब दोनों पशु संगठन “Animal Lover Group” रायगढ़ एवं “जीवनदायी आश्रम रायगढ़” ने आस पास के इलाको में उन कुत्तों की तलाश शुरू की ताकि उन्हें ढूँढा जा सके. तब दोनों संगठनों को ताज़ा सबूत मिले की कुछ गुलमोहर के कुत्ते एवं कुछ बस स्टैंड के कुत्तों को कालिंदी कुंज के आस पास यत्र तत्र छोड दिया गया है. जिसमें एक कुत्ते को दोनों पशु संगठन के सदस्यों ने बड़ी मुश्किल से पकड़कर उसे उसके निश्चित स्थान बस स्टैंड में छोड कर पशुओं के प्रति अपने प्रेम और समर्पण को निभाया.












