Uncategorised

भिलाई की उमा ने देश में किया टॉप, छत्तीसगढ़ का नाम रोशन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आईटीआई प्रशिक्षणार्थी ने स्टेनोग्राफी एंड सेक्रेट्रियल असिस्टेंट (हिंदी) ट्रेड में हासिल किया पहला स्थान

भिलाई/रायपुर। छत्तीसगढ़ की बेटी ने एक बार फिर पूरे देश में राज्य का नाम रोशन किया है। महिला आईटीआई भिलाई की स्टेनोग्राफी एंड सेक्रेट्रियल असिस्टेंट (हिंदी) ट्रेड की प्रशिक्षणार्थी उमा ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित परीक्षा में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता ने न केवल संस्थान बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।

कौशल विकास मंत्रालय ने जारी की सूची

भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय द्वारा 24 सितंबर 2025 को विभिन्न ट्रेड्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 35 प्रशिक्षणार्थियों की सूची जारी की गई। इस सूची में छत्तीसगढ़ से स्थान पाने वाली एकमात्र प्रशिक्षणार्थी उमा हैं। अपने ट्रेड में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर उन्होंने पूरे राज्य को गर्व का अवसर दिया है।

पीएम करेंगे सम्मानित

इन 35 मेधावी प्रशिक्षणार्थियों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आगामी 02 अक्टूबर 2025 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित चौथे कौशल दीक्षांत समारोह में सम्मानित करेंगे।

राज्य स्थापना के रजत महोत्सव वर्ष में मिली बड़ी सफलता

छत्तीसगढ़ राज्य इन दिनों अपनी स्थापना का रजत महोत्सव वर्ष मना रहा है। इस अवसर पर युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़कर उन्हें रोजगारोन्मुखी बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग के संचालक विजय दयाराम के. ने पदभार संभालते ही प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुधारने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में कई ठोस पहल की है।

उमा ने समर्पण और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण को दिया श्रेय

उमा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय कौशल विकास के प्रति समर्पण और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण को दिया है। उन्होंने कहा कि सही दिशा में निरंतर प्रयास और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता संभव हो सकी।

अधिकारियों ने दी बधाई

दुर्ग संभाग के संयुक्त संचालक आर. बी. तिवारी और संस्था के प्राचार्य टी. के. सातपुते ने उमा को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है। साथ ही इस सफलता का श्रेय विभाग के संचालक विजय दयाराम के. के नेतृत्व और मार्गदर्शन को दिया।

राज्य के लिए प्रेरणा

यह उपलब्धि न केवल उमा के अथक परिश्रम और प्रतिभा की पहचान है, बल्कि छत्तीसगढ़ में कौशल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की भी बड़ी उपलब्धि है। उमा की सफलता आने वाले युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button