Uncategorised
सुकमा में CRPF के जवानों ने टीम इंडिया की जीत पर मनाया जश्न

सुकमा। एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर नौंवीं बार एशियाई चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया।
इस शानदार उपलब्धि पर सुकमा स्थित 74वीं बटालियन सीआरपीएफ के जवान भी उत्साह और जोश से झूम उठे। जवानों ने अपने-अपने ठिकानों पर देशभक्ति गीत गाते हुए और नारे लगाकर भारतीय टीम को सलाम किया। उन्होंने इस जीत को देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि यह सफलता उनके मनोबल और उत्साह को और मजबूत करने वाली है।
जवानों ने कहा कि टीम इंडिया की यह जीत न केवल खेल प्रेमियों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा का संदेश भी है।












