शुभम कुमार चौहान ने किया रायगढ़ का नाम रोशन

रायपुर। शहर की प्रतिष्ठित संस्था निहार प्रोडक्शन द्वारा आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता सीजन 3 का बहुप्रतीक्षित ग्रैंड फिनाले रविवार, 3 अगस्त को वुड कैसल होटल में धूमधाम से संपन्न हुआ। देर रात तक चले इस रंगारंग आयोजन में प्रदेशभर से आए 50 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व की अद्भुत झलक पेश की।
प्रतियोगिता के मुख्य वर्गों – मिस्टर, मिस और मिसेज – में प्रतिभागियों ने मंच पर ग्लैमर और आत्मविश्वास का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विजेताओं की सूची इस प्रकार रही:
🔹 मिस्टर कैटेगरी में शुभम ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि भावेश तांडी फर्स्ट रनर-अप और आदित्य वर्की सेकंड रनर-अप घोषित किए गए।
🔹 मिसेज कैटेगरी में पिंकी मानिकपुरी विजेता बनीं, उनके बाद खुशबू फर्स्ट रनर-अप और आरती सेकंड रनर-अप रहीं।
🔹 मिस कैटेगरी को दो भागों में बांटा गया था:
मिस डायमंड में वैष्णवी को पहला स्थान मिला, सोनिया फर्स्ट रनर-अप और क्रिस्टीना सेकंड रनर-अप रहीं।
मिस गोल्ड में स्नेहा ने जीत का ताज पहना, उज्ज्वला फर्स्ट रनर-अप और कुमकुम सेकंड रनर-अप घोषित हुईं।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में फैशन और सौंदर्य जगत की जानी-मानी हस्तियां रितिका हंसराज, अनुराधा ठेठवार और आयशा फातिमा शामिल थीं।
इस अवसर पर अशोक तिवारी, मनोज पंजवानी, दिनेश साहू, प्रसिद्ध गायक दुकालू यादव और सांसद सुनील सोनी जैसे विशेष अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
निहार प्रोडक्शन की डायरेक्टर नेहा पटेल ने बताया कि यह ग्रैंड फिनाले सीजन 3 की अंतिम कड़ी थी, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने हुनर से सबका दिल जीत लिया। कार्यक्रम का हर क्षण तालियों की गूंज और उत्साह से सराबोर रहा।












