Uncategorised

ट्रिपल आईटी के छात्र ने एआई से छात्राओं की तस्वीरों से की अश्लील छेड़छाड़, FIR दर्ज

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


राजधानी के ट्रिपल आईटी संस्थान में पढ़ने वाले तृतीय वर्ष के एक छात्र द्वारा एआई तकनीक का दुरुपयोग कर छात्राओं की तस्वीरों को अश्लील रूप में तैयार करने का मामला सामने आया है। राखी थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी छात्र सैय्यद रहीम अदनान अली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी छात्र ने संस्थान की करीब 36 छात्राओं की तस्वीरों में एआई तकनीक का इस्तेमाल कर अश्लील बदलाव किए थे। घटना सामने आने के बाद ट्रिपल आईटी प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी छात्र को निलंबित कर दिया था।

संस्थान ने मामले की जांच के लिए आंतरिक समिति का गठन किया। समिति ने तकनीकी जांच और साक्ष्य एकत्रित करने के बाद आरोपी की संलिप्तता की पुष्टि की। इसके बाद संस्थान ने आरोपी को नोटिस जारी किया और पूरा मामला पुलिस को सौंप दिया।

प्रबंधन की लिखित शिकायत पर राखी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66(ई) (निजता का उल्लंघन), 67 और 67(ए) (अश्लील सामग्री प्रसारित करना) सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।


Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button