Uncategorised

रायगढ़ में अंबुजा सीमेंट्स करेगी पुरुंगा कोल ब्लॉक का विकास, 1500 एकड़ जंगल प्रभावित

Advertisement


रायगढ़ । रायगढ़ जिले में कोयला खदानों का तेजी से विकास जारी है और अब धरमजयगढ़ तहसील में नया पुरुंगा कोल ब्लॉक कतार में है। अंबुजा सीमेंट्स ने इस ब्लॉक की जनसुनवाई 11 नवंबर को आयोजित करने की घोषणा की है। इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 1500 एकड़ जंगल और 869 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी, जिसमें 621.33 हेक्टेयर वन भूमि शामिल है।

धरमजयगढ़ क्षेत्र अब तक सघन वन क्षेत्र होने के कारण खनन गतिविधियों से अछूता था, लेकिन अडाणी समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स ने इस ब्लॉक को आगे बढ़ाया है। यह माइंस कमर्शियल माइनिंग के लॉट में आवंटित किया गया था और पहले इसका स्वामित्व छग नेचुरल रिसोर्सेस प्रालि के पास था, जिसे अब अंबुजा सीमेंट्स को ट्रांसफर कर दिया गया है।

इस परियोजना के तहत छाल तहसील के कोकदार, तेंदुमुड़ी, पुरुंगा और सामरसिंघा गांव की भूमि का अधिग्रहण होगा। प्रोजेक्ट से सालाना 2.25 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। कोयला अंडरग्राउंड माइनिंग के माध्यम से निकाला जाएगा और इसे अन्य कंपनियों को बेचा जाएगा।

पर्यावरणीय दृष्टि से यह क्षेत्र संवेदनशील माना जाता है, क्योंकि यहाँ हाथियों की आवाजाही पूरे साल होती है। परियोजना के तहत करीब 1000 लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button