Uncategorised

रायगढ़ में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। रायगढ़ जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक युवक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार किरोडीमल नगर का रहने वाला एक युवक ‘जीवनधन रोजगार ऑफिस’ में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने का शिकार हुआ। आरोपी कैलाश यादव, जो इतवारी बाजार में कार्यालय संचालित करता है, ने युवक को पोस्ट ऑफिस में एमटीएम पद पर नौकरी दिलाने का वादा किया और इसके लिए दो लाख रुपये की मांग की। युवक ने शिकायत में बताया कि उसने आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति देकर 25 जुलाई को नोटरी के स्टाम्प के साथ एक लाख रुपये नगद आरोपी को दिए।

पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने दावा किया कि वह क्षेत्र के कई बेरोजगारों को नौकरी दिला चुका है और बड़े अधिकारियों से उसकी अच्छी जान-पहचान है। साथ ही वह कैंपस सेलेक्शन कराने का झांसा भी देता था।

दो महीने बीत जाने के बाद भी युवक को कोई जॉइनिंग लेटर नहीं मिला और पैसे वापस मांगने पर आरोपी बार-बार बहाने बनाने लगा। पीड़ित ने बताया कि कैलाश यादव ने केवल उसके ही नहीं, बल्कि अन्य लोगों से भी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की है।

शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button