छत्तीसगढ़रायगढ़

नवदुर्गा फ्यूल्स के द्वारा 21 वर्षों से अवैध कब्जा ग्राम कोटवार की सेवा भूमि को करनी होगी वापस

Advertisement

स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति संगठन बैनर का ग्राम सरायपाली कोटवार सुलोचनी चौहान को मिला सहारा

तमनार । मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत सरायपाली जहां पर ग्राम ग्राम कोटवार सुलोचनी चौहान की शासकीय सेवा भूमि को ग्राम सरायपाली में स्थित नवदुर्गा फ्यूल्स फैक्ट्री के द्वारा पिछले बीस वर्षों से जमीन पर घेरा लगाकर अवैध रूप से कब्जा कर असहाय महिला कोटवार को परेशान किया जा रहा हैं।और वहीं उसके बच्चों का दाना पानी कंपनी के द्वारा छीना जा रहा हैं।

जहां कोटवार सुलोचनी चौहान अपने बच्चों को पालन पोषण के लिए अपनी सेवा भूमि को पाने एस डी एम, तहसीलदार कलेक्टर एवं थाने में कई बार शिकायत कर थक चुकी थी। जहां आखिरकार सुलोचनी चौहान को स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अजय चकोले,

प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा साहू एवं रायगढ़ जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह का सपोर्ट मिला जहां मजदूर सेवा समिति के द्वारा नवदुर्गा फाइल्स फैक्ट्री के प्रबंधक से बात कर एवं कई बार फैक्ट्री के गेट के सामने धरना प्रदर्शन कर कंपनी प्रबंधन को कोटवार की जमीन वापस करने लिखित पत्र जारी किया गया

और वही शासन प्रशासन को भी कोटवार की जमीन वापसी हेतु आवेदन किया गया सब कहीं जाकर आज तहसील तमनार न्यायालय तहसीलदार के द्वारा कंपनी को आदेशित किया गया है कि 15 दिवस के अंदर कोटवार की जमीन को वापस किया जाय।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button