डॉ. संजय अग्रवाल 26 अक्टूबर को डॉ. आर.एल. हॉस्पिटल में पेट व लिवर रोग विशेषज्ञ के रूप में उपलब्ध

रायगढ़, 23 अक्टूबर: गौशाला रोड स्थित डॉ. आर. एल. हॉस्पिटल में 26 अक्टूबर, रविवार को पेट और लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय अग्रवाल मरीजों के परामर्श और जाँच के लिए रायगढ़ में उपलब्ध होंगे। डॉक्टर दोपहर 11 बजे से शाम 3 बजे तक हॉस्पिटल में रहेंगे और इस दौरान पंजीकृत मरीजों का उपचार करेंगे।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डॉ. अग्रवाल पेट और पित्त से संबंधित विभिन्न समस्याओं जैसे कि पेट में गैस, एसिडिटी, सीने में जलन, खाना-पानी का अटकना, पीलिया, हेपेटाइटिस, शराब जनित रोग, पेट में भरिपन, जी मचलना, पित्ताशय और पित्तनली की पथरी, खून वाली उल्टी, पेट में पानी भरना, पेट और आंत के अल्सर, कैंसर और फंगल इन्फेक्शन सहित लिवर से संबंधित बिमारियों की जाँच और उपचार करेंगे।
अस्पताल ने लोगों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए अग्रिम पंजीयन कर लें। पंजीयन के लिए हॉस्पिटल से संपर्क 9179618171 पर किया जा सकता है।












