Uncategorised

रायगढ़ में जल जीवन मिशन में लापरवाही, केंद्र ने ठेकेदार और एजेंसियों की कार्रवाई मांगी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ । जल जीवन मिशन की गति धीमी रहने और काम में लापरवाही के मामले अब केंद्र सरकार की नजर में हैं। योजना की जिम्मेदारी पाने वाले अधिकारी, ठेकेदार और थर्ड पार्टी निरीक्षण एजेंसियों की भूमिका पर सवाल उठे हैं। ठेकेदारों ने समय पर काम नहीं किया, थर्ड पार्टी ने सही परीक्षण रिपोर्ट नहीं दी और विभाग भी निगरानी में चूकता रहा।

केंद्र सरकार ने अब योजना की समीक्षा के नए तरीके अपनाने का आदेश दिया है। इसके तहत उन ठेकेदारों और एजेंसियों की जानकारी मांगी गई है जिन पर पेनाल्टी लगाई गई है। साथ ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा की गई रिकवरी और विभागीय अधिकारियों तथा कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई की पूरी जानकारी भी मांगी गई है।

रायगढ़ जिले में सिंगल विलेज स्कीम में कई गांवों में बिना जल स्रोत देखे ही योजना बनाई गई, जबकि कुछ जगहों पर टंकी होने के बावजूद पानी उपलब्ध नहीं है। मल्टी विलेज स्कीम में भी काम में देरी हुई। वहीं, थर्ड पार्टी निरीक्षण के लिए अधिकृत फर्मों ने भी रिपोर्ट सही तरीके से प्रस्तुत नहीं की।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button