Uncategorised

गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर रायगढ़ में निकला भव्य नगर कीर्तन, श्रद्धा और उल्लास का माहौल

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement



रायगढ़। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सिक्खों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती (प्रकाश पर्व) को पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शहर के गुरु सिंह सभा और सिख समाज के श्रद्धालुओं ने इस बार भी प्रकाश पर्व को यादगार बनाने के लिए विशेष आयोजन किए, जिनका आकर्षण पूरे शहर में देखने को मिला।

प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर पंज प्यारे की अगुआई में शाम 6 बजे जंजघर से भव्य नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सिख समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल हुए। भजन-कीर्तन, आतिशबाजी और गुरु नानक देव जी के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बन गया।

युवा श्रद्धालुओं ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर करतब दिखाकर सभी का मन मोह लिया। शहरवासियों ने भी जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत किया। यात्रा गौशाला रोड स्थित मंगलम परिसर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां गुरु का अटूट लंगर आयोजित हुआ और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

आज होगा विशेष कीर्तन दीवान
गुरु सिंह सभा के सचिव हर्षपाल सिंह बग्गा ने बताया कि आज 4 नवंबर को रात 8 बजे से 10:30 बजे तक मंगलम में विशेष कीर्तन दीवान का आयोजन होगा। इसमें पटियाला की सुप्रसिद्ध भजन गायिका बीबी जसप्रीत कौर और भाई दीपक सिंह हजूरी रागी जत्था (रायगढ़) अपने सुमधुर भजन-कीर्तन की प्रस्तुति देंगे।

कल भव्य कीर्तन समागम और लंगर
5 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक भव्य कीर्तन समागम आयोजित होगा। दोपहर 12 बजे से गुरु का अटूट लंगर प्रारंभ होगा, जो अनवरत चलता रहेगा। इसके साथ ही रात 9:45 बजे से 12:30 बजे तक विशेष कीर्तन दीवान होगा।

प्रकाश पर्व के सफल आयोजन में गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा के अध्यक्ष महेंदर सिंह राजपाल, उपाध्यक्ष प्रीतपाल सिंह मल्होत्रा, गुरुपाल भल्ला, सतपाल सिंह बग्गा, गुरविंदर घई, अमरजीत बाधवा, तरनजीत सिंह, हरमीत घई, स्त्री सत्संग प्रमुख बीबी नीरा छाबड़ा, सचिव हर्षपाल सिंह बग्गा सहित सिख समाज के सभी सदस्य तन-मन से जुड़े हुए हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button