Uncategorised

अमित बघेल के विवादित बयान पर भड़का सिंधी समाज — रायगढ़ SP को सौंपा ज्ञापन, FIR की मांग, बोले “नहीं हुई कार्रवाई तो करेंगे उग्र आंदोलन”

Advertisement

रायगढ़ । रायगढ़ जिले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल के विवादित बयान को लेकर सिंधी समाज में गहरा आक्रोश फैल गया है। बड़ी संख्या में समाज के लोग गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

सिंधी समाज ने अपने आवेदन में बताया कि अमित बघेल ने एक मीडिया माध्यम में भगवान झूलेलाल, जो सिंधी समाज के आराध्य देव और आस्था के प्रतीक हैं, के प्रति अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणी की है। समाज के लोगों ने कहा कि उन्होंने सिंधी समाज को “पाकिस्तानी” कहकर पूरे समाज का अपमान किया है, जिससे लाखों लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि अमित बघेल ने न केवल झूलेलाल भगवान के प्रति अपशब्द कहे, बल्कि अग्र समाज के पूजनीय पूर्वज महाराजा अग्रसेन, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे राष्ट्रीय व्यक्तित्वों पर भी अशोभनीय और विवादित टिप्पणी की है।

सिंधी समाज ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र और ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसी टिप्पणी केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाती, बल्कि समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास भी है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button