Uncategorised

रायगढ़ : सट्टा विरोधी अभियान में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ पुलिस ने सट्टा-जुआ पर नकेल कसते हुए शहर में एक के बाद एक स्थानों पर दबिश देकर एक महिला सहित चार सट्टा लिखने वालों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में नगद रकम और मोबाइल फोन सहित सट्टा पट्टियां जब्त की गई हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे जुआ-सट्टा विरोधी विशेष अभियान के तहत की गई।

थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार देर शाम शहर के प्रमुख इलाकों में पेट्रोलिंग के दौरान सट्टा गतिविधियों की सूचना पर दबिश दी।
सर्किट हाउस चौक, बीडपारा और जयस्तंभ चौक क्षेत्रों में की गई इस कार्रवाई में निम्न आरोपी पकड़े गए—

अनिल देवांगन पिता तीजराम देवांगन (38 वर्ष), निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बोईरदादर रोड रायगढ़ — सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया, उससे ₹1450 नगद बरामद।

रजिया बेगम पिता मोह. खलीम (55 वर्ष), निवासी बीडपारा रायगढ़ — ₹780 नगद बरामद।

संतोष यादव पिता घनश्याम यादव (34 वर्ष), निवासी बोईरदादर मोदी नगर — ₹1050 नगद जब्त।

अजय उर्फ अज्जू ठाकुर पिता लाभ सिंह (34 वर्ष), निवासी सोनिया नगर कोतरारोड़ — ₹1300 नगद व एक वीवो मोबाइल फोन जब्त।

सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 6, जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत थाना कोतवाली में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि शहर में सट्टा-जुआ की गतिविधियों पर सख्ती से निगरानी जारी है और आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button