Uncategorised

वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण – रायगढ़ में चार चरणों में भव्य समारोहों की तैयारी, कलेक्टर ने दिए निर्देश

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ जिले में राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर पूरे वर्ष विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। शासन के निर्देशों के अनुसार सभी ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों और महाविद्यालयों में यह आयोजन उत्साहपूर्वक और भव्य स्तर पर किया जाएगा।

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रमों में अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि वंदे मातरम के माध्यम से देशभक्ति और राष्ट्रगौरव की भावना जन-जन तक पहुंचे।

आयोजन चार चरणों में होंगे:

  1. प्रथम चरण: 7 से 14 नवंबर 2025
  2. द्वितीय चरण: 19 से 26 जनवरी 2026
  3. तृतीय चरण: 7 से 15 अगस्त 2026 (हर घर तिरंगा अभियान के साथ)
  4. चतुर्थ चरण: 1 से 7 नवंबर 2026 (समापन सप्ताह)

प्रधानमंत्री करेंगे शुभारंभ
7 नवंबर को प्रातः 10 से 11 बजे तक दूरदर्शन के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर के उद्घाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा, जिसे सभी शासकीय कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में अनिवार्य रूप से दिखाया जाएगा। प्रधानमंत्री के उद्बोधन के बाद एक साथ सामूहिक वंदे मातरम का गायन किया जाएगा।

जिले में होंगे विविध सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रम

  • वंदे मातरम आधारित संगीत समारोह और विद्यालयी बैंड प्रदर्शन
  • कवि सम्मेलन, मंचीय प्रस्तुतियाँ और लघु फिल्म प्रदर्शन
  • स्मारक डाक टिकट एवं स्मृति सिक्का विमोचन की फिल्म प्रस्तुति
  • चित्रकला, रंगोली, प्रदर्शनी और पोस्टर निर्माण
  • निबंध, वाद-विवाद और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएँ
  • एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एवं गाइड द्वारा विशेष सहभागिता

कलेक्टर ने सभी विभागों को समय पर तैयारी सुनिश्चित करने और समारोहों को जनउत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया।
इस विशाल श्रृंखला का उद्देश्य वंदे मातरम को केवल गीत नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता के प्रतीक के रूप में नई पीढ़ी तक सशक्त रूप से पहुँचाना है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button