Uncategorised

कोरबा में हाथियों का आतंक : झुंड के हमले में युवक की मौत, इलाके में दहशत का माहौल

Advertisement


कोरबा जिले के करतला वनपरिक्षेत्र के ग्राम पंचायत बोतली में देर रात हाथियों का एक झुंड पहुंच गया। हाथियों को देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के तेज आवाज और शोर से झुंड को भगाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान ग्राम घिनारा के 36 वर्षीय शिवनारायण हाथियों के हमले का शिकार हो गए। हाथियों ने उन्हें कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग ने मृतक के परिजनों को 25,000 रुपये की तत्कालिक सहायता राशि प्रदान की है।
इस हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से इस इलाके में हाथियों की आवाजाही बढ़ गई है।

रामपुर विधायक फूलसिंग राठिया ने कहा कि वे पहले भी ऐसी घटनाओं में मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग उठा चुके हैं, ताकि पीड़ित परिवारों को राहत मिल सके।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button