छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास : नवा रायपुर लॉजिस्टिक्स पार्क से 12 हजार MT कॉपर कॉन्सन्ट्रेट का निर्यात शुरू

नवा रायपुर स्थित मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क से पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में 12,000 मीट्रिक टन कॉपर कॉन्सन्ट्रेट चीन के लिए रवाना किया गया है। इस निर्यात श्रृंखला की पहली खेप 2,200 मीट्रिक टन की रही, जिसे 11 नवंबर को विशाखापट्टनम पोर्ट के लिए भेजा गया, जहां से यह अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुँचेगा।
इस उपलब्धि के साथ छत्तीसगढ़ ने अपने खनिज और औद्योगिक उत्पादन को वैश्विक व्यापार गलियारे से जोड़ने की दिशा में नया मुकाम हासिल किया है। यह कदम न केवल प्रदेश की आर्थिक क्षमता को मजबूत करता है, बल्कि भारत के लॉजिस्टिक्स मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की भूमिका को और प्रभावी बनाता है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे राज्य के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताते हुए कहा कि—
“कॉपर कॉन्सन्ट्रेट के सबसे बड़े निर्यात का शुभारंभ, छत्तीसगढ़ को लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक शक्ति के रूप में स्थापित करने की हमारी प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण संकेत है।”












