Uncategorised
जाट रेजिमेंटल सेंटर बरेली में अग्निवीर भर्ती रैली 8 से 16 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी

रायपुर। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार यह भर्ती रैली अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, लिपिक और ट्रेड्समैन के विभिन्न पदों के लिए आयोजित की जा रही है।
इस रैली में केवल भूतपूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिकों के पुत्रों और सगे भाइयों को भाग लेने की पात्रता होगी। इसके अलावा युद्ध विधवाओं के पुत्र, जाट रेजिमेंट के भूतपूर्व एवं वर्तमान सैनिकों के परिवारजन, युद्ध में शहीद या घायल सैनिकों के भाई-पुत्र, तथा अन्य रेजिमेंटों के सेवारत/भूतपूर्व सैनिकों के पुत्र-भाई, कानूनी रूप से गोद लिए गए बच्चे और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी शामिल हो सकते हैं।
भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और निर्देश जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय, पुराना कचहरी परिसर, कांकेर से प्राप्त किए जा सकते हैं।












