Uncategorised

बाल दिवस पर रायगढ़ पुलिस की अनोखी पहल, विशेष बच्चों संग मनाया खुशियों का उत्सव

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में सामुदायिक पुलिसिंग को मानवीय स्वरूप देने की दिशा में लगातार सार्थक प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में बाल दिवस पर एक भावनात्मक और प्रेरक पहल देखने को मिली, जब थाना कोतरारोड प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज अपने पूरे स्टाफ के साथ जय बुढ़ी माई दिव्यांग आश्रम, बाबाधाम कोसमनारा पहुँचे और वहाँ के विशेष जरूरतों वाले बच्चों के साथ दिन भर खुशियाँ साझा कीं।

डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में निरीक्षक भारद्वाज ने बच्चों से आत्मीय बातचीत की, उनके साथ समय बिताया और स्नेहपूर्वक उन्हें गर्म कपड़े भेंट किए, ताकि ठंड के इस मौसम में वे सुरक्षित और आरामदायक महसूस कर सकें। उन्होंने आश्रम संचालकों से बच्चों की देखभाल, आवश्यकताओं और दैनिक जरूरतों की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की एवं भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन हर संभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

पुलिस की इस पहल ने न केवल बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी, बल्कि स्थानीय समुदाय में भी इसकी व्यापक प्रशंसा हो रही है।
कार्यक्रम में थाना स्टाफ से प्रधान आरक्षक राजकुमार पैंकरा, आरक्षक संदीप कौशिक, राजेश खाण्डे सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button