Uncategorised

रायगढ़ में उद्योग–बैंकर्स संपर्क कार्यक्रम सम्पन्न, 6 उद्यमियों को मिला ऋण स्वीकृति पत्र

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement



कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा एमएसएमई प्रदर्शन वृद्धि योजना के तहत आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सृजन कक्ष में उद्योग एवं बैंकर्स संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ अपर कलेक्टर रवि राही के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

कार्यक्रम में जिले के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों और पीएमएफएमई एवं पीएमईजीपी योजनाओं के लगभग 70 हितग्राहियों ने भाग लिया। भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक तथा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक समेत अन्य राष्ट्रीयकृत एवं क्षेत्रीय बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे और उद्यमियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद किया।

उद्यमियों ने अपने-अपने उद्योग से जुड़ी समस्याएँ रखीं, जिन पर बैंक अधिकारियों ने समाधान और मार्गदर्शन दिया। वहीं मौके पर ही लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई। कार्यशाला में 8 उद्यमियों को ऋण प्रदान करने के लिए सहमति बनी, जबकि 6 इकाइयों को वहीं पर ऋण स्वीकृति पत्र सौंपे गए।

अपर कलेक्टर रवि राही ने बैंकों को सभी लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए और तकनीकी अड़चनों को शीघ्र दूर करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे संवाद कार्यक्रम एमएसएमई सेक्टर को मजबूती प्रदान करते हैं और भविष्य में भी इसी तरह के आयोजन किए जाएंगे।

जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के प्रबंधक मोहनीश टोप्पो तथा प्रकाश लहरे ने लंबित मामलों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। अग्रणी बैंक के प्रबंधक कमल किशोर सिंह ने भी सभी प्रकरणों के सकारात्मक समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, औद्योगिक संगठन एवं स्थानीय उद्यमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अंत में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र की मुख्य महाप्रबंधक अंजू नायक ने सभी अधिकारियों एवं उद्यमियों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button