Uncategorised

रायगढ़ में फिर पकड़ा गया अवैध धान का जखीरा, प्रशासन ने 1079 बोरी धान किया जब्त

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement



रायगढ़ जिला प्रशासन ने अवैध धान भंडारण पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए तमनार और खरसिया क्षेत्र में कुल 1079 बोरी धान जब्त किया है। सभी मामलों में मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

तमनार में 951 बोरी धान जब्त
पहला मामला तमनार ब्लॉक के ग्राम बिजना का है, जहां 19 नवंबर को घरघोड़ा एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी के नेतृत्व में राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। जांच में माखन गुप्ता के घर में भारी मात्रा में धान का अवैध भंडारण मिला।
दस्तावेज मांगने पर वह कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद टीम ने मौके से 951 बोरी अवैध धान जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी।

खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई, 128 कट्टा धान बरामद
दूसरा मामला खरसिया ब्लॉक का है। राजस्व, मंडी और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि काफरमार और केवाली गांव में अवैध धान रखा गया है।निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रवीण तिवारी, मंडी सचिव प्रशांत कुलमित्र, फूड इंस्पेक्टर बनमाली यादव एवं मंडी उपनिरीक्षक की टीम ने काफरमार में वरुण तिवारी के यहां 58 कट्टा, तथा केवाली में गुहादास महंत के घर से 70 कट्टा अवैध धान जब्त किया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन के खिलाफ कड़ी निगरानी जारी रहेगी तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button