कवर्धा : राज्य स्तरीय उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, 11 लाख से अधिक का 441 क्विंटल अवैध धान जब्त

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले के निर्देश पर धान खरीदी अवधि के दौरान अवैध धान की आवाजाही और अन्य राज्यों से धान की आवक पर सख्त निगरानी जारी है। इसी अभियान के तहत राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल ने कवर्धा जिले के धवईपानी, रेंगाखार और चिल्फी क्षेत्रों में छापेमारी कर लगभग 11 लाख रुपये मूल्य का 441 क्विंटल अवैध धान जब्त किया है।
📌 धवईपानी में सबसे बड़ी कार्रवाई
उड़नदस्ता दल ने ग्राम धवईपानी में वाहन क्रमांक UP 70 LT 8737 से 391 क्विंटल अवैध धान पकड़ा। पूछताछ में धान को मध्यप्रदेश से लाया जाना पाया गया।
परिवहन हेतु आवश्यक मंडी अनुज्ञा पत्र और दस्तावेज वाहन चालक के पास नहीं मिले।
धान और वाहन को जब्त कर चिल्फी थाना के सुपुर्द कर दिया गया।
प्रकरण में मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी है।
📌 रेंगाखार में 25 क्विंटल धान जब्त
ग्राम रेंगाखार में वाहन CG 09 JC 0268 से 25 क्विंटल अवैध धान बरामद किया गया।
धान मध्यप्रदेश से लाया गया था और वाहन चालक के पास कोई दस्तावेज नहीं थे।
जब्त धान और वाहन को रेंगाखार थाना में जमा कराया गया।
📌 चिल्फी में भी 25 क्विंटल धान पकड़ा
चिल्फी में वाहन MP 50 G 2863 से 25 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया।
वाहन मालिक और चालक धान के संबंध में वैध कागज़ प्रस्तुत नहीं कर सके।












