धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले वायरल वीडियो केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो फरार आरोपी गिरफ्तार

चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले वायरल वीडियो प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को साइबर सेल और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपियों अमित आहुजा और मुकेश नारवानी को पकड़कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
क्या है मामला?
30 अक्टूबर 2025 को सिंधी कॉलोनी बेलादूला निवासी विजय राजपूत सहित कई लोगों के खिलाफ एक संवेदनशील वायरल वीडियो के माध्यम से धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया गया था।
इस संबंध में अपराध क्रमांक 483/2025 के तहत निम्न धाराओं में कार्रवाई की गई—
- धारा 296, 299, 302, 352, 3(5) BNS
- आईटी एक्ट की धारा 66 (च) (2)
- एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(क)
मुख्य आरोपी विजय राजपूत को पहले ही गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है।
साथियों की भूमिका कैसे सामने आई?
जांच के दौरान विजय राजपूत के मेमोरेंडम बयान में खुलासा हुआ कि उसके दो साथी—
- अमित आहुजा
- मुकेश नारवानी
ने न सिर्फ वीडियो बनाया, बल्कि उसे व्हाट्सऐप पर प्रसारित भी किया। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस टीम लगातार तकनीकी निगरानी और पतासाजी कर रही थी। सोमवार को दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। उसके बाद कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
- अमित आहुजा, पिता स्व. पुरुषोत्तम आहूजा
- उम्र: 35 वर्ष
- पता: वार्ड नं. 22, पक्की खोली, सिंधी कॉलोनी, थाना चक्रधरनगर, रायगढ़
- मुकेश कुमार नारवानी, पिता हरजस लाल नारवानी
- उम्र: 51 वर्ष
- पता: गुलमोहर कॉलोनी, मकान नं. 28, थाना चक्रधरनगर, रायगढ़












