अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का अनशनरत वरिष्ठ पत्रकार कमल शुक्ल के समर्थन में अनिश्चितकालिन धरना प्रारम्भ।

सिंहघोष/रायगढ़-कांकेर के वरिष्ठ पत्रकार भूमकाल के संपादक कमल शुक्ला पर हुए जानलेवा हमला करने वाले कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने तथा पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की माँग को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के बैनर तले शहर के पत्रकार साथियों ने रामनिवास चौक के पास अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। आज धरने का दूसरा दिन था। कल रविवार को शहर में पूर्ण लाकडाउन होने की वजह से धरना जिलाअध्यक्ष नवरतन शर्मा के निवास स्थान पर आयोजित की गई थी। आज धरने में शामिल होते हुए पत्रकारों ने प्रदेश में अपने ऊपर लगातार हो रहे अन्याय, अत्याचार,फर्जी FIR,जानलेवा हमलों को लेकर चिंता जताई। साथ ही वरिष्ठ पत्रकार कमल शुक्ला और सतीश यादव पर कांकेर थाने में जानलेवा हमला करने वाले कांग्रेसी माफियाओं के खिलाफ धारा 307,आर्म्स एक्ट और महामारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर तुरन्त गिरफ्तारी की मांग की। इसके अलावा राज्य में अविलंब पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग भी पत्रकार कर रहे हैं।मगर बेहद अफसोस की बात है कि आज तक राज्य की नई भूपेश सरकार ने विगत दो सालों में इस मुद्दे पर कुछ नही किया। यहां तक कि वरिष्ठ पत्रकारों पर सत्ता के नशे में चूर कांकेर शहर कांग्रेसी नेताओ उर्फ रेत माफियाओं पर भी सरकार ने अब तक कोई कारवाही नही की।इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर भविष्य में क्या किया जा सकता है.? यह आज भी पत्रकारों के लिए प्रांसगिक विषय बना हुआ है। आज धरने में शामिल हुए पत्रकारों में नितिन सिन्हा,नवरतन शर्मा,आशीष शर्मा,नरेंद्र चौबे,चंद्रकांत शर्मा,विपिन सवन्नी,निमेष पाण्डे,मनीष सिंह,आकांक्षा शर्मा,राजेन्द्र निषाद,कैलाश आचार्य,विकास जयसवाल,अभिनव शर्मा,रंजीत चौहान,अखिलेश मौर्य,शुभम अग्रवाल व अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।












