Uncategorised

रायगढ़ में अवैध धान परिवहन पर कड़क कार्रवाई, 73 सौ क्विंटल धान जब्त — कीमत 2 करोड़ 26 लाख से अधिक

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement



खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है, लेकिन इसी बीच जिले में अवैध धान परिवहन और भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती लगातार बढ़ रही है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर अब तक 43 प्रकरणों में 7300 क्विंटल से अधिक अवैध धान जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 26 लाख रुपए से अधिक है।

पिछले पाँच दिनों की कार्रवाई में ही 12 प्रकरणों में 3985.6 क्विंटल अवैध धान पकड़ा गया, जिसकी कीमत समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से 1 करोड़ 23 लाख 55 हजार रुपए से अधिक बैठती है। कार्रवाई अंतर्राज्यीय बेरियर रेंगालपाली, जमुना और पुसौर के लारा बेरियर पर की गई। साथ ही 40 कोचियों पर कार्रवाई हुई। सभी मामलों को छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।

कलेक्टर ने सभी एसडीएम, तहसीलदारों और संयुक्त टीमों को अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उपार्जन केंद्रों में तैनात नोडल अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।

जिले में कड़ा पहरा — चेकपोस्ट, संयुक्त टीमें और सीसीटीवी से निगरानी

कलेक्टर ने बताया कि जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में कोचियों और बिचौलियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

अंतर्राज्यीय और आंतरिक चेकपोस्टों पर पालिवार ड्यूटी

राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीमें लगातार सक्रिय

उपार्जन केंद्रों में सीसीटीवी आधारित रीयल-टाइम मॉनिटरिंग

संदिग्ध वाहनों की अनिवार्य जांच


कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए कड़ी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

विभिन्न विकासखंडों में बड़ी कार्रवाई — 12 जगहों से अवैध धान जब्त

जिला खाद्य अधिकारी के अनुसार, पिछले पाँच दिनों में विभिन्न विकासखंडों से बड़ी मात्रा में अवैध धान जब्त किया गया। प्रमुख कार्रवाई इस प्रकार रही—

घरघोड़ा विकासखंड

ग्राम कुर्मीभौना – दुर्गेश बेहरा से 8 क्विंटल

धरमजयगढ़ विकासखंड

ग्राम पुरुंगा – रतनलाल साहू से 150 क्विंटल

ग्राम बायसी – नरेश निषाद से 52 क्विंटल

रायगढ़ विकासखंड

ग्राम कछार – रोहित पटेल से 160 क्विंटल

ग्राम लोइंग – नोहर पटेल से 100 क्विंटल, विद्यानंद पटेल से 120 क्विंटल, सूरत पटेल से 200 क्विंटल

ग्राम बालमगोडा – कन्हैया पटेल से 40 क्विंटल

ग्राम महापल्ली – मनीष अग्रवाल के गोदाम से 2600 क्विंटल (सबसे बड़ी कार्रवाई)

खरसिया विकासखंड

ग्राम साजापाली – धरणीधर गबेल से 20 क्विंटल


पुसौर विकासखंड

ग्राम नेतनागर – मंगल साहू से 500 क्विंटल


तमनार विकासखंड

ग्राम केसरचुआ – रामप्रसाद राठिया से 34.80 क्विंटल

सभी मामलों में कृषि उपज मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। खाद्य अधिकारी ने बताया कि किसानों के हितों की रक्षा और अवैध व्यापार रोकने के लिए यह व्यापक अभियान आगे भी इसी गति से जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button