Uncategorised

तेज रफ्तार ट्रेलर घर में घुसा, दो की जान बाल-बाल बची; ग्रामीणों ने रातभर किया चक्काजाम, मुआवजा मिलने पर आंदोलन खत्म

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम झिंकाबहाल में बीती रात बड़ा हादसा टल गया, जब तेज रफ्तार ट्रेलर क्रमांक CG 15 AC 0828 अचानक सड़क किनारे बने एक मकान में जा घुसा। हादसे के समय घर के अंदर समारू राम ओगरे अपनी पत्नी के साथ सो रहे थे। ट्रेलर दीवार तोड़ते हुए अंदर घुसा, लेकिन सौभाग्य से दोनों दंपत्ति की जान बाल-बाल बच गई।

अचानक हुए इस हादसे से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। रात 1 बजे हादसे के तुरंत बाद गांववालों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर उतरकर चक्काजाम शुरू कर दिया। रातभर चले आंदोलन के चलते मार्ग में भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों का आरोप था कि भारी वाहनों की लापरवाहीपूर्ण ड्राइविंग से आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जो कभी भी बड़ी जनहानि का कारण बन सकती हैं।

सूचना मिलते ही तमनार पुलिस और ट्रेलर मालिक संघ के अध्यक्ष दयानंद पटनायक सुबह मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर के मालिक से चर्चा कर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलवाया। मुआवजा मिलने के बाद दोपहर करीब 2 बजे ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर रास्ता खोल दिया।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लगाने कड़े कदम उठाए जाएं, ताकि गांव की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button