
सिंहघोष/राजनांदगांव-09.02.22- थाना डोंगरगढ़ पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री संतोष सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जय प्रकाश बढ़ाई, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डोंगरगढ श्री कृष्ण कुमार पटेल के मार्गदर्शन मे दिनांक 9.2.2022 को पुलिस थाना डोंगरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत के सरपंचगणो की मीटिंग आहूत कर नशा उन्मूलन कार्यक्रम “निजात” के अंतर्गत अपने अपने ग्राम पंचायत में नशा उन्मूलन जागरूकता के तहत गांजा/ ड्रग्स /सिलोशन एवं सिरिंज से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में व ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी से बचने के उपाय,पोस्को एक्ट, यातायात नियम,नाबालिक बच्चो द्वारा बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाए जाने पर होने वाले दुष्परिणाम के संबंध में विस्तृत रूप से बताया गया । सभी सरपंचों को अपने अपने पंचायत में “निजात” के संबंध में बैनर पोस्टर लगाने समझाइश दिगईं जिससे वहाँ उपस्थित सभी सरपंचों द्वारा अपने अपने ग्राम पंचायत में बैनर पोस्टर लगाने सहर्ष तैयार हुए हैं।












