Uncategorised

बादशाह के चंडीगढ़ क्लब ब्लास्ट केस में एक और आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली/चंडीगढ़ – साल 2024 में सिंगर व रैपर बादशाह के चंडीगढ़ स्थित नाइट क्लबों के बाहर हुए बम धमाकों के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार को एक और आरोपी को दबोच लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंजाब के फरीदकोट निवासी दीपक के रूप में हुई है, जिसे दिल्ली से पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार, दीपक का संबंध कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से है, जिसने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। यह धमाके 26 नवंबर 2024 को बादशाह के दो अलग-अलग क्लबों के बाहर हुए थे। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति को क्लबों के बाहर बम फेंकते और फिर मौके से भागते हुए देखा गया था।

धमाके में किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी, हालांकि क्लब की खिड़कियों के शीशे टूट गए थे। पुलिस अब इस मामले में गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button