छत्तीसगढ़

दिल्ली दौरे पर सीएम विष्णुदेव साय, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ के विमोचन में हुए शामिल

Advertisement
अपने दो दिनी दिल्ली दौरे में मंगलवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए।
रायपुर-दिल्ली। मंगलवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ‘अपनापन’ नामक पुस्तक के विमोचन समारोह में शामिल हुए। उक्त पुस्तक केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े अपने अनुभवों पर लिखी है।

उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दो दिनी दिल्ली दौरे पर हैं। यहां मंगलवार को दिल्ली के पूसा परिसर में आयोजित केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए। पुस्तक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शिवराज सिंह चौहान के सार्वजनिक जीवन, आत्मीय संबंधों और कार्य अनुभवों को भावनात्मक एवं प्रेरक शैली में प्रस्तुत किया गया है।

Union Minister Shivraj Singh Book Apnapan

सीएम साय ने चौहान को दीं शुभकामनाएं
इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, जनप्रतिनिधि तथा अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिवराज सिंह चौहान को पुस्तक के प्रकाशन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, जनसेवा और नेतृत्व के अनुभवों को पुस्तक के माध्यम से समाज तक पहुंचाने का यह प्रयास प्रेरणादायी है। कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता, विचार और सार्वजनिक जीवन के अनुभवों से जुड़ी स्मृतियों से सराबोर नजर आया।

भाजपाध्यक्ष से की मुलाकात
इससे पहले सीएम श्री साय ने मंगलवार को भाजपाध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। श्री साय ने एक्स पर पोष्ट कर इस बात की जानकारी साझा की है। श्री साय ने लिखा है कि, नई दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी से आत्मीय भेंट हुई। इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों, छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति देने तथा गरीब, किसान, युवा और मातृशक्ति के कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। उल्लेखनीय है कि, सीएम श्री साय ने सोमवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की थी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button