Triple Murder Case : स्क्रैप व्यापारी अशरफ मेमन सहित तीन लोगों की गला घोंटकर हत्या, शहर में सनसनी

बीती रात नगर के स्क्रैप व्यापारी अशरफ मेमन सहित तीन लोगों की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। अशरफ के साथ एक स्थानीय युवक और बिलासपुर के एक युवक की हत्या की गई है। अभी उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
बताया जाता है कि इस निर्मम हत्या के मामले में तीन लोगों को पुलिस हिरासत में लिया गया है। घटना कोरबा शहर के निकट उरगा थाना के कुदरीपारा में मृतक अशरफ के स्क्रैप यार्ड की बताई जा रही है।
रात को वहां 8-10 लोग एकत्रित हुए थे। कुछ तंत्र-मंत्र चल रहा था। इस दौरान आपस में ही कुछ विवाद हुआ। अशरफ के पुत्र भी यार्ड के बाहर मौजूद था। शव को अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
अशरफ लंबे समय से अवैध कबाड़ के कारोबार में लिप्त रहा है। उसके खिलाफ हत्या का प्रयास, चोरी, मारपीट सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है। अशरफ मुख्य रूप से राखड़ परिवहन का कारोबार कर रहा था।












