Uncategorised

रायगढ़ जिला जेल में 47 बंदी करेंगे शारदीय नवरात्रि का व्रत, पूजा-अर्चना के लिए विशेष व्यवस्था

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ । शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर रायगढ़ जिला जेल में इस बार भी बंदी मां दुर्गा के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए व्रत व पूजा-अर्चना करेंगे। जेल प्रबंधन ने उपवास रखने वाले बंदियों के लिए विशेष व्यवस्था की है, ताकि वे पूरी श्रद्धा और विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान कर सकें।

मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिला जेल में वर्तमान में 800 से अधिक महिला-पुरुष बंदी विभिन्न मामलों में सजा काट रहे हैं। इनमें से 47 बंदियों ने नवरात्रि पर व्रत रखने की इच्छा जताई है। इनमें 40 पुरुष और 7 महिला बंदी शामिल हैं। खास बात यह है कि इनमें से 30 बंदी पूरे नौ दिन उपवास रखेंगे, जबकि 17 बंदी पांचवें और आठवें-नवें दिन का उपवास करेंगे।

जेल प्रशासन ने इन श्रद्धालु बंदियों के लिए एक अलग बैरक की व्यवस्था की है, ताकि वे निर्बाध रूप से पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक गतिविधियाँ कर सकें। उपवास रखने वाले बंदियों के लिए फलाहार की विशेष व्यवस्था के साथ-साथ पूजन सामग्री और वाद्ययंत्र भी उपलब्ध कराए गए हैं।

जिला जेल के अधीक्षक जी.एस. शौरी ने बताया कि “शारदीय नवरात्रि के अवसर पर जो बंदी भगवान में आस्था रखते हुए उपवास एवं पूजा-पाठ करना चाहते हैं, उनके लिए जेल प्रबंधन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। कलश स्थापना हेतु एक अलग बैरक बनाया गया है और आवश्यक सामग्रियों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।”

धार्मिक आस्था को सम्मान देते हुए की गई इस पहल से बंदियों में उत्साह का माहौल है और वे नवरात्रि में मां दुर्गा की साधना में लीन रहेंगे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button