Uncategorised

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ईडी ने चैतन्य बघेल के खिलाफ 7 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की, अब EOW की गिरफ्तारी की तैयारी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


रायपुर, 17 सितम्बर 2025। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए रायपुर की विशेष अदालत में 7 हजार से अधिक पन्नों का चालान (चार्जशीट) पेश किया है। यह कार्रवाई चैतन्य की गिरफ्तारी के 60 दिन पूरे होने से एक दिन पहले की गई।

चार्जशीट दाखिल होने के साथ ही उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त हो गई। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।

ईडी के आरोप

ईडी ने चैतन्य बघेल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्य आरोपी बनाया है। एजेंसी का आरोप है कि शराब घोटाले से निकली अवैध रकम में से 16.70 करोड़ रुपए चैतन्य बघेल तक पहुंचे, जिन्हें उन्होंने अपने विभिन्न रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में निवेश किया।

EOW भी सक्रिय

शराब घोटाले की जांच अब राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण विंग (EOW) ने भी तेज कर दी है। सूत्रों के अनुसार, विशेष कोर्ट में EOW द्वारा दाखिल किए गए प्रोडक्शन वारंट पर सुनवाई हुई, जिसके बाद एजेंसी चैतन्य की औपचारिक गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है। गिरफ्तारी के बाद उनसे घोटाले की रकम के इस्तेमाल और नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जाएगी।

पृष्ठभूमि

शराब घोटाला छत्तीसगढ़ की राजनीति का सबसे चर्चित आर्थिक अपराध मामला माना जा रहा है। इसमें आरोप है कि आबकारी विभाग और शराब माफियाओं की मिलीभगत से राज्य में अवैध रूप से करोड़ों रुपए की कमाई की गई। इस रकम का इस्तेमाल हवाला और रियल एस्टेट कारोबार में किया गया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button