Uncategorised

रायगढ़ में ओड़िशा का धान खपाने की कोशिश नाकाम : संयुक्त जांच दल ने 120 कट्टा धान जब्त किया

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में ओड़िसा का धान खफाने के लिए अवैध रूप से उसका परिवहन किया जा रहा था। तभी संयुक्त जांच दल ने उसे पकड़ लिया और 120 कट्टा धान जब्त किया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

लैलूंगा के पदस्थ खाद्य निरीक्षक खुशीराम नायक ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि देरा रात संयुक्त जांच टीम द्वारा पाकरगांव से लैलूंगा मार्ग पर औचक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान दो पिकअप वाहनों रोका गया। जांच में पाया गया कि ग्राम जमुना निवास पिकअप चालक सुनील कुमार यादव व ग्राम डोंगादरहा निवासी निरंजन यादव बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चला रहे थे।

जिनसे पूछताछ कर धान परिवहन के संबंध में कागजात पेश करने कहा गया जो इससे संबंधित कोई कागजात पेश नहीं कर सके।

दोनों वाहनों में 60-60 बोरी धान बिना किसी वैध दस्तावेज के परिवहन किया जाना पाया गया और उसके साथ ग्राम रूडुकेला निवासी शेखर जायसवाल व कृष्ण जायसवाल मौजूद थे।

पूछताछ में बताया गया कि शेखर जायसवाल और कृष्ण जायसवाल द्वारा इस काम को अंजाम दिया जा रहा था। संयुक्त दल के जांच में यह भी सामने आया कि 1 लाख 86 हजार रुपए के धान खपाने की कोशिश की जानी थी।

पहले भी अवैध धान परिवहन मामले में पिकअप पकड़ाया वहीं बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इन पिकअप में अवैध धान का परिवहन करते पकड़ा गया था। ऐसे में मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक सुनील कुमार यादव, निरंजन यादन, शेखर जायसवाल व कृष्ण जायसवाल के खिलाफ धारा 3(5)-BNS, 318(4)-BNS, 62-BNS के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button