Uncategorised

Aaj Ka Rashifal: 24 दिसंबर को किन राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार?

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेष राशि  : व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। व्यवसाय में कुछ नयापन सा महसूस करेंगे, जो कि एक पॉजिटिव होगा। पिता का साथ होगा। सरकारी तंत्र का लाभ होगा। उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि : भाग्यवश कुछ काम बनेंगे, यात्रा का योग बनेगा। धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं या उस में भाग ले सकते हैं। जोखिम से उभरता हुआ महसूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि : कोई रिस्क मत लीजिए। थोड़ा बचकर पार कीजिए। वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।

कर्क राशि : जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेमी, प्रेमिका के मुलाकात संभव है। नौकरी-चाकरी के स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। सब कुछ अच्छा दिख रहा है। नीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि : शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। लेकिन डिस्टरबेंस बना रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि : विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा, लेकिन प्रेम में थोड़ा नोकझोंक संभव है। महत्वपूर्ण निर्णय थोड़ा रोक दें। भावुक होके निर्णय न लें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करें।

तुला राशि : भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है, लेकिन गृह कलह भी संभव है। स्वास्थ्य पहले से ठीक है। प्रेम, संतान का साथ है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि : नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। अपनों का साथ होगा। व्यापारिक रिश्ते सुदृढ़ होगी, जो आपने डिजाइन किया है, उसको लागू करें, शुभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा होगा। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

धनु राशि : धनु राशि की स्थिति ठीक है, लेकिन जुबान पर काबू रखें और निवेश अभी ना करें। बाकी प्रेम, संतान की स्थिति पहले से सुधर चुकी है। स्वास्थ्य भी अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि : सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा होगा जैसा चाहेंगे वैसा होता हुआ दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि : अकारण मन परेशान रहेगा। चिंता का कोई कारण नहीं है लेकिन मन चिंतित रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि : आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा लाभप्रद होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा होगा। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button