Uncategorised

रायगढ़ में सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत चित्रकला, स्लोगन व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

यातायात पुलिस रायगढ़ ने नटवर स्कूल प्रबंधन और समाजसेवी संस्था दिव्य शक्ति के सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत चित्रकला, स्लोगन लेखन और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता सीनियर और जूनियर वर्ग में हुई, जिसमें शहर के 16 शैक्षणिक संस्थानों के 385 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में बच्चों ने सड़क दुर्घटनाओं के दुष्परिणाम, यातायात नियमों का पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता, ओवरस्पीडिंग से बचाव जैसे विषयों पर प्रभावशाली चित्र, स्लोगन और रंगोली के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। बच्चों की रचनात्मकता और सामाजिक सरोकार से जुड़े विचारों की सराहना की गई।

विजेताओं को सड़क सुरक्षा माह 2026 के समापन पर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस के विद्यार्थियों ने वालंटियर के रूप में यातायात पुलिस को सहयोग दिया। सोमवार को जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूली बच्चों की यातायात जागरूकता रैली भी निकाली जाएगी। यह रैली थाना यातायात रायगढ़ से शुरू होकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए कमला नेहरू उद्यान में समाप्त होगी। यातायात पुलिस ने आमजन और वाहन चालकों से अपील की है कि वे इस रैली में शामिल होकर सड़क सुरक्षा अभियान को सफल बनाएं और यातायात नियमों का पालन करें।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button