Uncategorised

RSS नेता की मौत टाटा मैजिक-बाइक की भिड़ंत में 4 लोग घायल, मची अफरा-तफरी

Advertisement

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। शुक्रवार को बड़ांजी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार टाटा मैजिक वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में आरएसएस बस्तर संभाग के विभाग संघचालक सुकालु राम बघेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

बाइक के परखच्चे उड़े
जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार टाटा मैजिक वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि टाटा मैजिक में सवार दो अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी गई। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही बताया जा रहा है। पुलिस ने वाहन चालक से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button