Uncategorised

राजा मोरध्वज के त्याग, धर्म और सत्यनिष्ठा मोरध्वज आरंग महोत्स का समापन

Advertisement

राजा मोरध्वज के त्याग, धर्म और सत्यनिष्ठा की गौरवशाली परंपरा को समर्पित मोरध्वज आरंग महोत्सव–2026 का समापन ऐतिहासिक गरिमा और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राजा मोरध्वज का जीवन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना और नैतिक मूल्यों का अमर प्रतीक है। उनका त्याग और सत्य के प्रति अडिग संकल्प आज भी समाज को कर्तव्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

आरंग की पुण्यभूमि का पौराणिक महत्व
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आरंग की यह पावन भूमि त्रेता युग में प्रभु श्रीराम के चरण-स्पर्श से तथा द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण की स्मृतियों से अनुप्राणित रही है। इस अवसर पर उन्होंने बागेश्वर बाबा में विधिवत जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और सतत विकास की कामना की।

विकास को लेकर मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय विकास को गति देने वाली कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने समोदा उप तहसील को पूर्ण तहसील का दर्जा देने और वहां पूर्णकालिक तहसीलदार की पदस्थापना की घोषणा की। इसके साथ ही मोरध्वज महोत्सव के शासकीय अनुदान को ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹10 लाख करने की घोषणा भी की गई। मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित खेल परिसर सहित अन्य अधोसंरचना विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।

“मोदी की गारंटी” पर काम कर रही है सरकार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार “मोदी की गारंटी” के अनुरूप जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण को सरकार की विकास नीति का मूल आधार बताते हुए उन्होंने कहा कि संवेदनशील शासन, त्वरित निर्णय और जनता से सीधा संवाद ही सुशासन की पहचान है।

सैंड आर्टिस्ट हेमचंद साहू का सम्मान
समारोह में मुख्यमंत्री साय ने सैंड आर्टिस्ट हेमचंद साहू को रेत से भगवान श्रीकृष्ण, भगवान श्रीराम और भगवान बागेश्वरनाथ की दिव्य आकृतियां उकेरने के लिए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कलाकार की सृजनशीलता और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी कला न केवल हमारी आस्था और सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करती है, बल्कि छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर गौरव भी दिलाती है।

प्रमुख रूप से रहे उपस्थित
समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, गुरु बालकदास साहेब, सांसद विजय बघेल, बृजमोहन अग्रवाल, विधायक इंद्रकुमार साहू, मोतीलाल साहू, रोहित साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button